भौतिक भूगोल (Physical geography)

भौतिक भूगोल (Physical geography) भूगोल की एक प्रमुख शाखा है जिसमें पृथ्वी के भौतिक स्वरूप का अध्ययन किया जाता हैं। यह धरातल पर अलग अलग जगह पायी जाने वाली भौतिक परिघटनाओं के वितरण की व्याख्या व अध्ययन करता है, साथ ही यह भूविज्ञान , मौसम विज्ञान , जन्तु विज्ञान और रसायनशास्त्र से भी जुड़ा हुआ है। इसकी कई उपशाखाएँ हैं जो विविध भौतिक परिघटनाओं की विवेचना करती हैं। भौतिक भूगोल में पृथ्वी के भौतिक पर्यावरण के अन्तर्गत सभी प्रघटनाओं के आपसी संबंधों और स्थानिक एवं कालिक (Temporal) विशेषताओं का अध्ययन किया जाता है। भौतिक भूगोल का अध्ययन वर्तमान समय की अनेक पर्यावरणात्मक चुनौतियों को समझने में अत्यधिक सहायता करता है। पृथ्वी वृहद् भौतिक एवं सांस्कृतिक विभिन्नताओं का एक स्थान है, तथापि इस के बारे में बहुत कम लोगों को सही जानकारी है। प्रस्तुत पुस्तक पृथ्वी की प्राकृतिक व्यवस्थाओं और उनकी प्रक्रियाओं के स्थानिक आयामों को स्पष्ट रुप से समझाने के उद्देश्य से लिखी गई हैं। आप amit9795.blog...