Posts

Showing posts from November 29, 2020

विश्व में महाद्वीप भाग 2

  दक्षिण अमेरिका महाद्वीप एक नजर (South America Continent GK/South America Mahadeep Ek Nazar ) दक्षिण अमेरिका महाद्वीप (South America Continent) उत्तर अमेरिका के दक्षिण पूर्व में स्थित पश्चिमी गोलार्द्ध का एक महाद्वीप, इसका अधिकांश विस्तार दक्षिणी गोलार्द्ध में है। इसके उत्तर में कैरीबियन सागर तथा पनामा नहर, पूर्व तथा उत्तर-पूर्व में अन्ध महासागर, पश्चिम में प्रशान्त महासागर तथा दक्षिण में अण्टार्कटिक महासागर स्थित हैं। भूमध्य रेखा इस महाद्वीप के उत्तरी भाग से एवं मकर रेखा मध्य से गुजरती है जिसके कारण इसका अधिकांश भाग उष्ण कटिबन्ध में पड़ता है। दक्षिणी अमेरिका की उत्तर से दक्षिण लम्बाई लगभग 7,200 किलोमीटर तथा पश्चिम से पूर्व चौड़ाई 5,120 किलोमीटर है। क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का चौथा बड़ा महाद्वीप है, जो आकार में भारत से लगभग 6 गुना बड़ा है। पनामा नहर इसे पनामा भूडमरुमध्य पर उत्तरी अमरीका महाद्वीप से अलग करती है। किंतु पनामा देश उत्तरी अमरीका में आता है। क्षेत्रफल – लगभग 1,78,40,000 वर्ग किमी. (सम्पूर्ण विश्व के भू-भाग का 12% है) जनसंख्या – 41,00,13,492 (सम्पूर्ण विश्व की 5.7% ज...

विश्व में महाद्वीप (World in Continent)

  महाद्वीप (Continent) – महाद्वीप धरती की ऐसी संरचना को कहते हैं, जो समुद्र तल से निश्चित ऊँचाई तक उठी हुई तथा क्रमबद्ध विस्तृत भू-भाग होती है। यह पृथ्वी पर समुद्र से अलग दिखाई देती है। समुद्र के  लगभग 600 फुट अन्दर तक के महाद्वीपीय मग्नतटों तथा मग्नढालों  को भी महाद्वीपों के अंतर्गत रखा जाता है। धरती के बहुत बड़े विस्तृत भू-भाग जिसकी सीमायें स्पष्ट पहचानी जा सकें, को महाद्वीप कहते हैं। विश्व में सात महाद्वीप हैं। जोकि निम्न हैं – एशिया ( Asia ) अफ्रीका ( Africa ) उत्तरी अमेरिका ( North America ) दक्षिणी अमेरिका ( South America ) अंटार्कटिका ( Antarctica ) यूरोप ( Europe ) ऑस्ट्रेलिया ( Australia )  एशिया महाद्वीप के बारे में सबसे महत्वपूर्ण तथ्य  Read more: एशिया महाद्वीप महत्वपूर्ण तथ्य |--- एशिया महाद्वीप  एशिया महाद्वीप, भूमध्य सागर, अंध सागर, आर्कटिक महासागर, प्रशांत महासागर, और हिन्द महासागर से घिरा हुआ है। काकेशस पर्वत, यूराल नदी और यूराल पर्वत प्राकृतिक रूप से एशिया को यूरोप से अलग करते हैं। एशिया आकार और जनसंख्या दोनों ही दृष्टि से विश्व का सबसे बड़...