विश्व में महाद्वीप (ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप)

  ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप


ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप पर कितने देश है इस बारे में बात करने से पहले हम आपको बता दें पूरे विश्व में 7 महाद्वीप हैं जिनके नाम एशिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अंटाकर्टिका, आस्ट्रेलिया, अफ्रीका, यूरोप, है ऐसा माना जाता है कि इस महाद्वीप की खोज एबेल तस्मान और कप्तान जेम्स कुक ने की थी। यह महाद्वीप हिंद महासागर और प्रशांत महासागर से घिरा हुआ है यह दुनिया का सबसे छोटा महाद्वीप है जिसमें जो बहुत सारे छोटे छोटे द्वीपों से मिलकर बना हुआ है इन छोटे द्वीपों के नाम ऑस्ट्रेलिया, तस्मानिया, न्यू गिनी से सेरम द्वीप और अन्य पड़ोसी देश शामिल है जिनसे मिलकर दुनिया के इस सबसे छोटे महाद्वीप का निर्माण हुआ।

AUSTRALIA MAHADEEP ME KUL KITNE DESH HAI

अगर आप जानना चाहते है इस ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप पर कितने देश है तो इसमें देशों की कुल संख्या 22 है । इस Australia continent की जनसंख्या साढ़े 3 करोड़ से भी ज्यादा है। जबकि इसका क्षेत्रफल 86,00,000 वर्ग किलोमीटर है

वर्ल्ड के सबसे छोटे Australia mahadeep की खास बात यह है कि इस पूरे महाद्वीप पर केवल एक ही विकसित देश है और उस देश का नाम ऑस्ट्रेलिया है इस देश को कंगारुओं का देश भी कहा जाता है क्योंकि यहां पर दुनिया में सबसे ज्यादा कंगारू पाये जाते है आपको यह जानकर हैरानी होगी की इस देश मे कंगारूओं की संख्या इतनी ज्यादा है कि यहां पर आदमियों की संख्या कंगारूओं की संख्या से बहुत कम है। इसीलिए यहां के लोगों को कंगारु भी कहते है।

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के बारे में कुछ रोचक जानकारियां।

  • विश्व मे सिर्फ ऑस्ट्रेलिया एक ऐसा देश है जो पूरे महाद्वीप पर फैला हुआ है।
  • ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले निवासियों को एबोजिन्स कहा जाता है।
  • इस महाद्वीप के प्रमुख पर्वत श्रंखला का नाम डिवाइडिंग रेंज है।
  • यहाँ की सबसे बड़ी आयर झील है।
  • यह महाद्वीप दक्षिणी महाद्वीप पर स्थित है।
  • ऑस्ट्रेलिया का सबसे ऊंचा पहाड़ ‘कोस्युस्को’है जो डिवाइडिंग रेंज श्रृंखला पर स्थित है।
  • कालगुर्ली और कुलकर्णी दो सोने की खदानें इसी ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में स्थित है।
  • ऑस्ट्रेलिया देश विश्व का सबसे बड़ा ऊन निर्यातक देश है
  • पूरे विश्व में ऑस्ट्रेलिया एक ऐसा देश है जहां पर कोई भी ज्वालामुखी नहीं है।

आस्ट्रेलिया महाद्वीप के बारे में विशेष तथ्‍य (Special facts about the Continent of Australia)→

  • ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप हिंद महासागर और प्रशांत महासागर से घिरा है। ऑस्ट्रेलिया एशिया से समुद्रों के कारण विभाजित है। ऑस्ट्रेलिया की तट रेखा 34,218 किलोमीटर (लगभग 21,262 मील) है। मकर रेखा इसके मध्य से होकर गुजरती है।
  • ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के खोजकर्त्ता ऐबेल तस्माेन और कप्तान जेम्स कुक को माना जाता है।
  • ऑस्ट्रेलिया में विश्व प्रसिद्ध कुलगार्डी व कालगुर्ली सोने की खाने स्थित है।
  • पार्कलैण्ड → यूक्लेप्टिस वृक्षों (Eucalyptus tree) के बीच पाये जाने वाले घास के मैदान है।
  • ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी नदी मर्रे है। जिसकी सहायक नदी डार्लिंग है।
  • इस महाद्वीप की सबसे बड़ी झील आयर झील है।
  • आस्ट्रेलिया में गुलाबी रंग की ‘Hillier’ झील है। वैज्ञानिक आज तक इस बात का पता नही लगा सके कि इसका रंग गुलाबी क्यों है ?
  • टारेस जलसन्धि आस्ट्रेलिया और न्यू गिनी को अलग करती है। न्यू गिनी एशिया महाद्वीप का हिस्सा है।
  • बास जलसन्धि विक्टोरिया और तस्मानिया द्वीप के मध्य स्थित है।
  • डाउन्स → ऑस्ट्रेलिया व न्यूजीलैण्ड में पाये जाने वाले शीतोष्ण घास के मैदान है।
  • कंगारू आस्ट्रेलिया का राष्ट्रीय पशु है। जिनकी आबादी यहां के निवासियों की कुल आबादी से भी ज्यादा है।
  • ऑस्ट्रेलिया में भेड़ पालन, व्यवसाय के रूप में किया जाता है। मेरिनो भेड़ विश्व प्रसिद्ध भेड़ नस्ल है। इसी कारण से सुनहरी ऊन का देश भी कहा जाता है।
  • आस्ट्रेलिया मे एक वर्ष मे पैदा हुयी ऊन से स्कार्फ बुना जाये तो वह इतना बडा हो जायेगा कि पूरे विश्व को उसमे सौ बार लपेटा जा सकता है।

दि ग्रेट विक्टोरिया रेगिस्तान (The Great Victoria Desert) –

  • क्षेत्रफल : लगभग 338,000 वर्ग कि.मी.
  • स्थिति एवं विस्तार : यह पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी-पूर्वी तथा दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी भागों में काफ़ी दूर तक फैला हुआ है।

दि ग्रेट सेंडी रेगिस्तान (The Great Sandy Desert) –

  • क्षेत्रफल : 3,40,000 वर्ग किमी
  • स्थिति एवं विस्तार : यह रेगिस्तान पश्चिमी आस्ट्रेलिया के उत्तर में स्थित हैं। इस रेगिस्तान में रॉकी पर्वत, पिलेबरा एवं किंब्रले पर्वत शृंखलाओं के मध्य का समतल क्षेत्र सम्मिलित है।

सिम्पसन रेगिस्तान (Simpson Desert) –

  • क्षेत्रफल : 170,000 वर्ग किमी.
  • स्थिति एवं विस्तार : सिम्पसन रेगिस्तान आस्ट्रेलिया के मध्य भाग में स्थित है।

गिब्सन रेगिस्तान (Gibson Desert) –

  • क्षेत्रफल : 156,000 वर्ग किमी.
  • स्थिति एवं विस्तार : यह ‘दि ग्रेट सेंडी रेगिस्तान’ तथा दि ग्रेट विक्टोरिया रेगिस्तान के बीच में स्थित है।

स्टुअर्ट पथरीला रेगिस्तान (Sturt Stony Desert) –

  • क्षेत्रफल : लगभग 3000 वर्ग किमी.
  • स्थिति एवं विस्तार : दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-पूर्व में।
  • स्टुअर्ट पथरीला रेगिस्तान विस्तृत गिब्बर समतली क्षेत्र, लाल मिट्टी तथा रेत के टीलों के लिए जाना जाता है।

तनामी रेगिस्तान (Tanami Desert) –

  • क्षेत्रफल : 37,500 वर्ग किमी.
  • स्थिति एवं विस्तार : तनामी रेगिस्तान ‘दि ग्रेट सेंडी रेगिस्तान’ के पूर्व में स्थित है।
  • यहाँ बहुत छोटे कद के लाल रंग के कंगारू, जिनकी प्रजाति समाप्त होने के कगार पर है, बड़ी संख्या में मौजूद हैं।
  • नोट → इन्हीं मरुस्थलों के कारण आस्ट्रेलिया महाद्वीप को ‘प्यासी भूमि का महाद्वीप’ (The continent of the thirsty lands/Pyasi Bhumi Ka Mahadveep) कहा जाता है। आस्ट्रेलिया को पांच मरुस्थलों की भूमि (Land of Five Desert) कहते है।

 

  • ग्रेट बेरियर रीफ (Great Barrier Reef) → ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तटीय क्षेत्र में बनी प्रवाल या मूंगे की बनी अवरोधिका (चट्टान) है। इस प्रवाल भित्ति की लम्बाई 2300 किलोमीटर है। सम्पूर्ण क्षेत्रफल 3,44,400 वर्ग किमी है
  • दक्षिण का ब्रिटेन, न्यूजीलैण्ड को कहते है। न्यूजीलैण्ड पशुपालन की दृष्टि से विश्व में महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है। यहां प्रति वर्ग किमी. घनत्व तथा प्रति व्यक्ति पशुओं की संख्या विश्व में अधिकतम है।
  • विश्व में सर्वाधिक बॉक्साइट का उत्पादन ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में होता है।
  • विश्व का सर्वाधिक सीसा उत्पादन करने वाला देश भी ऑस्ट्रेलिया है।
  • दुनिया में आस्ट्रेलिया को खेल की राजधानी कहाँ जाता है। यहाँ की 70 प्रतिशत जनसंख्या हर हफ्ते किसी न किसी खेल में भाग लेती है।
  • ऑस्ट्रेलियाई लोग हर साल औसतन 96 लीटर बीयर गटक जाते हैं। अकेले आस्ट्रेलिया द्वारा हर साल 1.35 खरब शराब की बोतलें बनाई जाती है।
  • पूरी दुनिया में बिजली के सबसे ज्यादा दाम आस्ट्रेलिया में है और यहाँ के कानून इतने जबरदस्त है की आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में केवल लाइसेंस प्राप्त मिस्त्री ही बल्ब बदल सकता है।
  • ऑस्ट्रेलिया में दुनिया का सबसे लंबा फेंस (बाड़) है। यह 5,614 किमी लंबा है। जंगली कुत्तों से उपजाऊ जमीन को बचाने के लिए इसे बनाया गया था।
  • ऑस्ट्रेलिया में ही दुनिया का सबसे पुराना जीवाश्म (Oldest Fossil) पाया गया था। यह लगभग 340 करोड़ साल पुराना है। यह एकमात्र महाद्वीप है, जहां एक भी सक्रिय ज्वालामुखी नहीं है।
  • पूरी दुनिया में इस्तेमाल किया जाने वाला फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर यानी ब्लैक बॉक्स का आविष्कार मेलबर्न में ही हुआ था। इसे डेविड वारेन ने एरोनॉटिकल रिसर्च लेबोरेटरी में 1958 में बनाया था। दरअसल, वारेन के पापा की मौत एक प्लेन क्रैश में ही हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने प्लेन के आखिरी वक्त की जानकारी सामने लाने के लिए ब्लैक बॉक्स बनाने का फैसला किया।
  • ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की प्रमुख पर्वत श्रेणी ग्रेट डिवाइडिंग रेंज (Great Dividing Range) है। इसका सर्वोच्च‍ शिखर कोयूस्को माउंटेन है। इसकी ऊँचाई 7310 फुट (2,228 मीटर) है। न्यूजीलैंड की सर्वोच्च चोटी माउंट कुक है।
  • ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों को एबोर्जिन्स कहते हैं।
  • जेकारू भेड़ पालन केंद्रों पर काम करने वाले मजदूरों को कहते हैं।
  • न्यूजीलैंड के मूल निवासियों को माओरी कहते हैं।
  • ऑस्ट्रेलिया का सबसे लंबा रेलमार्ग पर्थ से सिडनी के बीच स्थित है। इसे ट्रान्स कॉन्टिनेन्टल रेलमार्ग कहते है।
  • कीवी पक्षी न्यूजीलैंड का राष्ट्रीय पक्षी है।
  • कीवी एक फल भी है, जो डेंगू होने या खून के प्लेट्स बढ़ाने में बहुत ही कारगर सिद्ध होता है।


ब्लाग पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद ;
ब्लॉग अच्छा लगे तो नीचे कमेंट बॉक्स में अपन मत साझा करें और 
शेयर करें ✌✌ 


Follow Facebook or Instagram -


FB - https://www.facebook.com/profile.php?id=100004633174006


Instagram - I'm on Instagram as @amit979500. Install the app to follow my photos and videos. https://www.instagram.com/invites/contact/?i=1x4xvqahfctqk&utm_content=3mkl8bd

Comments

  1. ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप पर कितने देश है तो इसमें देशों की कुल संख्या 22 है । GOOD INFORMATION

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

वर्णमाला (Alphabet)

मानव भूगोल : प्रकृति एवं विषय क्षेत्र

❇️ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी ♦️