सौर्य मंडल
सौर्य मंडल
सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने वाले विभिन्न ग्रहों, धूमकेतुओं, उल्काओं और अन्य आकाशीय पिंडों के समूह को सौरमंडल कहते हैं. सौरमंडल के पूरे ऊर्जा का स्रोत सूर्य ही है. सौर मंडल से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य इस प्रकार हैं:
(1) सौरमंडल में 8 ग्रह हैं- बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरुण और वरुण.
(2) सौरमंडल में 9वां ग्रह प्लूटो था, लेकिन वैज्ञानिकों ने प्लूटो को ग्रह की श्रेणी से हटा दिया क्योंकि यह बहुत छोटा था.
(3) ग्रहों के उपग्रह भी होते हैं जो अपने ग्रहों की परिक्रमा करते हैं.
(4) सूर्य हमारी गैलेक्सी मिल्की वे से लगभग 30,000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है.
(5) सूर्य मिल्की वे के चारो ओर 250 किमी/ सेकेंड की गति से परिक्रमा कर रहा है.
(6) मिल्की वे के चारो ओर घूमने में लगा वक्त 25 करोड़ वर्ष है, जिसे ब्रह्मांड वर्ष भी कहते हैं.
(7) सूर्य अपने अक्ष पर पूरब से पश्चिम की ओर घूमता है.
(8) हमारा सौरमंडल करीब 4.6 बिलियन वर्ष पहले अस्तित्व में आया.
(9) सूर्य हमारी पृथ्वी से 13 लाख गुना बड़ा है.
(10) ग्रहों में सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति और सबसे छोटा ग्रह बुध है.
(11) सूर्य का व्यास 13 लाख 92 हजार है किलोमीटर है, और ये पृथ्वी के व्यास से 110 गुना ज्यादा है.
(12) बुध, शुक्र, शनि, बृहस्पति और मंगल इन पांचों ग्रहों को खुली आंखो से देखा जा सकता है.
(13) शुक्र सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह है.
(14) सूर्य में 71 फीसदी हाइड्रोजन, 26.5 फीसदी हीलियम और 2.5 फीसदी अन्य तत्व होते हैं.
(15) सौर मंडल में सूर्य और खगोलीय पिंड एक दूसरे से गुरुत्वाकर्षण बल में बंधे हैं.
(16) सूर्य हमारे सौर मंडल का सबसे बड़ा पिंड है.
(17) सौरमंडल में पिंडों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है- परम्परागत ग्रह, बौने ग्रह और लघु सौरमंडलीय पिंड.
(18) परंपरागत ग्रह में बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस और वरुण हैं.
(19) बौने ग्रहों में प्लूटो, एरीज, सेरस, माकेमाके, हॉमिया हैं.
(20) लघु सौरमंडलीय पिंड में धूमकेतू, उपग्रह और अन्य छोटे खगोलीय पिंड शामिल हैं.
(21) सौरमंडल में बहुत ही छोटे- छोटे अरबों पिंड है जिन्हें धूमकेतू या पुच्छल तारे कहते हैं.
(22) चंद्रमा 6 ग्रहों और 3 बौने ग्रहों की परिक्रमा करता है.
प्रश्न :सौरमंडल से आप क्या समझते हैं?
उत्तर: ‘सौरमंडल’ का शाब्दिक अर्थ ‘सूर्य का परिवार’ होता है। सूर्य इस परिवार का मुखिया होता है। सूर्य, आठ ग्रह, उपग्रह तथा अन्य खगोलिय पिंड, जैसे क्षुद्र ग्रह और उल्का पिंड ये सभी मिलकर सौरमंडल का निर्माण करते हैं।
प्रश्न : सूर्य से उनकी दूरी के अनुसार सभी ग्रहों के नाम लिखो।
उत्तर: बुद्ध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेप्च्यून
प्रश्न : पृथ्वी को अद्भुत ग्रह क्यों कहा जाता है?
उत्तर: पृथ्वी एकमात्र ऐसा ग्रह है जहाँ जीवन है। जीवन के अनुकूल यहाँ का वातावरण है। यह न तो अधिक गर्म है और न अधिक ठंढी। यहाँ हवा और पानी दोनों मौजूद है जो हमारे जीवन के लिए जरूरी है। इसलिए इसे अद्भुत ग्रह कहा जाता है।
प्रश्न : हम हमेशा चंद्रमा के एक ही भाग को क्यों देख पाते हैं?
उत्तर: चंद्रमा पृथ्वी का एक चक्कर लगाने में लगभग 27 दिन लेता है। इतना ही समय इसे अपने अक्ष पर एक चक्कर पूरा करने में लगता है। इसी कारण हम हमेशा चंद्रमा के एक ही भाग को देख पाते है।
प्रश्न : ब्रह्माण्ड क्या है?
उत्तर: अंतरिक्ष में मौजूद सभी तत्व जैसे- ग्रह, तारे, उपग्रह, आकाशगंगा को सम्मिलित रूप से ब्रहमांड कहते हैं।
सही उत्तर चिन्हित करें।
(i) किस ग्रह को पृथ्वी का जुड़वा ग्रह कहा जाता है?
(क) बृहस्पति
(ख) शनि
(ग) शुक्र
उत्तर: शुक्र
(ii) सूर्य से तीसरा सबसे नजदीक ग्रह कौन है?
(क) शुक्र
(ख) पृथ्वी
(ग) बुद्ध
उत्तर: पृथ्वी
(iii) सभी ग्रह सूर्य के चारों ओर किस प्रकार के पथ पर चक्कर लगाते हैं?
(क) वृतीय पथ पर
(ख) आयताकार पथ पर
(ग) दीर्घवृताकार
उत्तर: दीर्घवृताकार
(iv) ध्रुवतारे से किस दिशा का ज्ञान होता है?
(क) दक्षिण
(ख) उत्तर
(ग) पूर्व
उत्तर: उत्तर
(v) क्षुद्र ग्रह किन कक्षाओं के बीच पाए जाते हैं?
(क) शनि और बृहस्पति
(ख) मंगल और बृहस्पति
(ग) पृथ्वी और मंगल
उत्तर: मंगल और बृहस्पति
ब्लाग पढ़ने के लिए आपका
धन्यवाद ;
ब्लॉग अच्छा लगे तो नीचे कमेंट
बॉक्स में अपन मत साझा करें
और शेयर करें ✌✌
Follow Facebook or Instagram -
FB - https://www.facebook.com/profile.php?id=100004633174006
Badiya
ReplyDeleteGyabsjs
ReplyDeleteGausgsu
ReplyDeleteCool
ReplyDeleteGood
ReplyDeleteWow👌👌👌
ReplyDeleteNice👌🧚
ReplyDeleteGood
ReplyDeleteRock
ReplyDeleteYwys
ReplyDeleteReww
ReplyDeleteYehey
ReplyDeleteGreat
ReplyDeleteYhssh
ReplyDelete