विश्व में महाद्वीप (World in Continent)
महाद्वीप (Continent) –
महाद्वीप धरती की ऐसी संरचना को कहते हैं, जो समुद्र तल से निश्चित ऊँचाई तक उठी हुई तथा क्रमबद्ध विस्तृत भू-भाग होती है। यह पृथ्वी पर समुद्र से अलग दिखाई देती है। समुद्र के लगभग 600 फुट अन्दर तक के महाद्वीपीय मग्नतटों तथा मग्नढालों को भी महाद्वीपों के अंतर्गत रखा जाता है। धरती के बहुत बड़े विस्तृत भू-भाग जिसकी सीमायें स्पष्ट पहचानी जा सकें, को महाद्वीप कहते हैं। विश्व में सात महाद्वीप हैं। जोकि निम्न हैं –
- एशिया ( Asia )
- अफ्रीका ( Africa )
- उत्तरी अमेरिका ( North America )
- दक्षिणी अमेरिका ( South America )
- अंटार्कटिका ( Antarctica )
- यूरोप ( Europe )
- ऑस्ट्रेलिया ( Australia )
एशिया महाद्वीप
एशिया महाद्वीप, भूमध्य सागर, अंध सागर, आर्कटिक महासागर, प्रशांत महासागर, और हिन्द महासागर से घिरा हुआ है। काकेशस पर्वत, यूराल नदी और यूराल पर्वत प्राकृतिक रूप से एशिया को यूरोप से अलग करते हैं। एशिया आकार और जनसंख्या दोनों ही दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है, जो उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है।
पश्चिम में इसकी सीमाएं यूरोप से मिलती हैं। एशिया और यूरोप को मिलाकर यूरेशिया भी कहा जाता है। कुछ सबसे प्राचीन मानव सभ्यताओं का जन्म इसी महाद्वीप पर हुआ था जैसे सुमेर, भारतीय सभ्यता, चीनी सभ्यता इत्यादि। चीन और भारत विश्व के दो सर्वाधिक जनसंख्या वाले देश भी हैं।
क्षेत्रफल – लगभग 4,45,79,000 वर्ग किमी. (सम्पूर्ण विश्व का 30%)
जनसंख्या – 4,38,42,09,000 (सम्पूर्ण विश्व का 60%)
जनसंख्या घनत्व- – 89 प्रति वर्ग किमी.
एशिया महाद्वीप के बारे में महत्त्वपूर्ण तथ्य (Most Important Facts of Asia Continent)
- एशिया में कुल 48 देश है (फरवरी 2017 तक)
- एशिया में रहने वाले लोगों को एशियन कहा जाता है।
- एसिरियन (Assyrian) भाषा के शब्द आसु (Asu) से एशिया शब्द की उत्पत्ति हुई है, जिसका अर्थ है ‘पूर्व’ या ‘उदित सूर्य।
- विश्व की सबसे गहरी गर्त मेरियाना ट्रेंच है, जो 11034 मीटर है। यह फिलीपीन्स द्वीप समह के पास प्रशान्त; महासागर में स्थित है।
- एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा देश रूस 1,70,75,000 वर्ग किमी तथा सबसे छोटा देश मालद्वीव, 298 वर्ग किमी. है। रूस का विस्तार एशिया एवं यूरोप दोनों महाद्वीपों में है। एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा द्वीप बोर्नियो द्वीप 7,51,100 वर्ग किमी. है।
- एशिया महाद्वीप में विश्व का सर्वाधिक वर्षा वाले क्षेत्र मासिनराम (11,405 किमी) मेघालय, भारत मे हैं। एशिया में सबसे लम्बा रेलमार्ग ट्रान्स साइबेरियन रेलमार्ग (9438 किमी) है जो मास्को से नोखोदकता तक जाता है। इसके मार्ग में 97 स्टेशन पड़ते हैं। विश्व सबसे लम्बा प्लेटफॉर्म गोरखपुर (भारत) में है।
- एशिया में सबसे ऊँचा पर्वत शिखर माउन्ट एवरेस्ट 8848 मीटर तथा विश्व का सबसे नीचा स्थान मृत सागर -395 मीटर है। दक्षिणी-पश्चिमी एशिया में खारे पानी की यह झील इजराइल और जोर्डन देशों के बीच विस्तृत है।
- एशिया अकेला ऐसा महाद्वीप है, जिसकी सीमा अन्य दो महाद्वीपों से जुड़ी हुई हैं; अफ्रीका और यूरोप। एशिया और अफ्रीका स्वेज नहर के द्वारा एक-दूसरे से अलग होते है वहीं यूराल पर्वत एवं यूराल नदी एशिया व यूरोप को अलग करती है।
- एशिया में स्थित तिब्बत का पठार विश्व का सबसे बड़ा और ऊँचा पठार, जो मध्य एशिया में 4875 मीटर ऊँचा तथा 2,00,00 वर्ग किमी. क्षेत्र में विस्तृत है। इसे पामीर का पठार या विश्व की छत भी कहते है।
- कैस्पियन सागर (Caspian Sea) – विश्व में खारे पानी की सबसे बड़ी अंतर्देशीय झील है। इस झील के पश्चिमी भाग पर अजरबैजान और रूस, उत्तर-पूर्व और पूर्व में कजाखिस्ताकन, पूर्व में तुर्कमेनिस्ताेन और दक्षिण में ईरान देश अवस्थित है।
- एशिया को पक्षियों का महादेश भी कहा जाता है, क्योंकि यहाँ पक्षियों की विश्व की सबसे अधिक प्रजातियां पाई जाती है।
- एशिया में विश्व का 94 प्रतिशत जूट, 91 प्रतिशत खजूर, 93 प्रतिशत धान तथा 91 प्रतिशत चाय उत्पादित होती है।
- एशिया में विश्व का सर्वाधिक मछली पकडने वाला देश चीन है।
- एशिया में विश्व का सर्वाधिक प्राकृतिक रबड उत्पादन करने वाला देश थाईलैंड है।
- एशिया में विश्व का सर्वाधिक टिन-आयस्क उत्खनित करने वाला देश चीन है।
- एशिया में विश्व का सर्वाधिक अभ्रक उत्खनित करने वाला देश भारत है।
- एशिया में विश्व का सर्वाधिक जलयान बनाने वाला देश जापान है।
- एशिया में विश्व का सर्वाधिक रेडियो बनाने वाला देश हांगकांग है।
- एशिया में विश्व का सर्वाधिक समाचार-पत्र पढने वाला देश हांगकांग है।
- एशिया में सर्वाधिक डाकघर वाला देश भारत है।
- फिलीपीन्स संसार की 40 प्रतिशत गिरी 35 प्रतिशत नारियल तेल उत्पन्न करता है जो विश्व उत्पादन में प्रथम है।
- फिलीपाइन्स के बाद इण्डोनेशिया सबसे अधिक नारियल उत्पन्न करता है।
- इराक संसार का लगभग 80 प्रतिशत खजूर उत्पन्न करता है।
- इण्डोनेशिया का मल्लका द्वीप मसालों का द्वीप कहलाता है।
अफ्रीका महाद्वीप
1. क्षेत्रफल के लिहाज से अफ्रीका, भारत से 10 गुना बड़ा है. क्षेत्रफल के हिसाब से अल्जीरिया अफ्रीका का सबसे बड़ा देश है. इसका क्षेत्रफल 25 लाख वर्ग किलोमीटर है. सबसे छोटा सेशल्स है जिसका क्षेत्रफल 453 वर्ग किलोमीटर है.
2. अफ्रीका में 54 देश हैं. सबसे नया राष्ट्र दक्षिण सूडान है, जिसे सूडान को विभाजित कर बनाया गया है.
3. अफ्रीका की आबादी एक अरब 10 करोड़ है. जो कि भारत
4. अफ्रीका की समुद्रतट रेखा 26000 किलोमीटर लंबी है.
5. अफ्रीका अपेक्षाकृत युवा है. 65 फीसदी आबादी की आयु 35 साल से कम है. कई देशों में आधी आबादी की औसत उम्र 25 साल से कम है. ठीक ऐसे हीं भारत युवा देश है और अपनी युवा आबादी की बदौलत विकास के नए कीर्तिमान गढने की कोशिश कर रहा है. ये तथ्य दोनों क्षेत्रों को करीब लाता है.
6. अफ्रीकी देशों में करीब 27 लाख प्रवासी भारतीय रहते हैं. अफ्रीका के कई देशों में भारतीय कारोबारी अच्छे-खासे सेटल्ड हैं और उनके बिजनेस को चलाने के लिए बड़ी संख्या में भारतीय युवा उन देशों में काम करते हैं. भारत में बेरोजगारी की समस्या से निपटने में यह क्षेत्र काफी अहम है.
7. अफ्रीका का मुख्य क्षेत्र आम तौर से सब-सहारा कहलाता है. इसमें मुख्यत: उत्तर अफ्रीका के इस्लामी देश जैसे मिस्र, अल्जीरिया, ट्यूनीशिया, मोरक्को, लीबिया और मॉरितानिया शामिल नहीं हैं. सब-सहारा अफ्रीका में 48 देश शामिल हैं. इनमें से 6 द्वीपीय राष्ट्र हैं.
8. अरबी (अलग-अलग बोलियों में) अफ्रीका में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है. 17 करोड़ लोग अरबी इस्तेमाल करते हैं. इनका ताल्लुक मुख्य रूप से उत्तरी अफ्रीका से है. पूरे महाद्वीप में 2000 मान्यता प्राप्त भाषाएं हैं.
9. नाइजीरिया अफ्रीका का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है. इसकी आबादी 17 करोड़ से अधिक है. दूसरे नबंर पर मिस्र है जिसकी आबादी साढ़े आठ करोड़ है.
10. अफ्रीका में कम से कम 3000 जातीय समूह (कबीले) हैं. अकेले नाइजीरिया में ऐसे कबीलों की संख्या 370 से अधिक है.
उत्तर अमेरिका महाद्वीप -
- उत्तरी अमेरिका महाद्वीप पर कनाडा के उत्तर में अलास्का स्थित है | अलास्का पर संयुक्त राज्य अमेरिका का अधिकार है |
- पनामा नहर मैक्सिकों की खाड़ी और प्रशांत महासागर के जल को जोड़ती है तथा उत्तरी अमेरिका महाद्वीप को दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप से अलग करती है|उत्तरी अमेरिका महाद्वीप का विस्तार उत्तर में अलास्का से लेकर दक्षिण में पनामा तक है|उत्तरी अमेरिका महाद्वीप पर कुल 10 देश हैं|
- कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिकाऔर मैक्सिको, उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के तीन सबसे बड़े और महत्वपूर्ण देश हैं|
- मैक्सिको की सीमा से लेकर पनामा नहर तक छोटे-छोटे करीब सात देश स्थित हैं|वास्तव में इन देशों को ही मध्य अमेरिका कहते हैं|इन देशों का नाम और इनकी राजधानियाँ निम्नलिखित हैं –
| देश | राजधानी |
| बेलिजी | बेलमोपान |
| ग्वाटेमाला | ग्वाटेमाला सिटी |
| एल सल्वाडोर | सान सिल्वाडोर |
| होन्डूरास | टेगूसिगल्पा |
| निकारागुआ | मानागुआ |
| कोस्टारिका | सैन जोन्स |
| पनामा | पनामा सिटी |
- 49० उत्तरी अक्षांश रेखा को कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका ने आपसी सहमती से इन दोनों राज्यों की सीमा मान लिया है | 49० उत्तरी अक्षांश को विश्व की सबसे बड़ी शांतिपूर्ण सीमा माना जाता है | इसे विश्व की सबसे लम्बी शांतिपूर्ण रेखा भी कहा जाता है|49० उत्तरी अक्षांश रेखा को 49०समानान्तर रेखा भी कहा जाता है |
- 49०उत्तरी अक्षांश रेखा के पूर्व में 5 झीलें हैं | इन झीलों को सम्मिलित रूप में महान झील (Great Lakes) भी कहा जाता है | महान झीलों (Great Lakes) के पूर्व में सेंट लारेंस नदी प्रवाहित होती है |
- सेंट लारेंस नदी,सेंट लारेंस की खाड़ी (Gulf of st.lawrence) में अपना जल गिराती है |अत: कहा जा सकता है कि कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका की सीमा का निर्धारण 490 उत्तरी अक्षांश रेखा,ग्रेट लेक्स और सेंट लारेंस नदी के द्वारा किया जाता है |
- खाड़ी (Gulf)- तीन तरफ से स्थल से घिरे हुए जल क्षेत्र को खाड़ी(Gulf) कहा जाता है |
- महान झीलों (Great Lakes)में 5 झीलेंस्थित हैं|पश्चिम से पूर्व इनझीलोंका क्रम इस प्रकार है –
- सुपीरियर झील (Superior Lake)
- मिशिगन झील(MichiganLake)
- ह्यूरान झील (Huron Lake)
- सुपीरियर झील विश्व की ताजे पानी की सबसे बड़ी झील है |
- सुपीरियर झील (Superior Lake) महान झीलों(Great Lakes) में सबसे बड़ी झील है | सुपीरियर झील के पूर्व में ह्यूरान झील स्थित है |
- सुपीरियर, ह्यूरान, ईरी तथा ओंटोरियों झील,संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा की सीमा पर स्थित हैं | इन झीलों के जल का उपयोग दोनों देश बराबर मात्रा में करते है |
- मिशिगन झील पूरी तरह अमेरिका में स्थित है अर्थात् मिशिगन झील के जल पर कनाडा का अधिकार नहीं है |
- ईरी झील और ओंटोरियों झील के मध्य एक जलप्रपात स्थित है, इसे नियाग्रा जलप्रपात कहते हैं|नियाग्रा जलप्रपात से जलविद्युत का उत्पादन किया जाता है |यहाँ से उत्पादित जलविद्युत का उपयोगदोनों देशकनाडा एवं संयुक्त राज्य अमेरिका संयुक्त रूप से करते हैं |
- महान झीलों के आस-पास केक्षेत्रों में घास के मैदानों का विकास हुआ है| यह शीतोष्ण घास का मैदान कहलाता है |शीतोष्णघास के मैदानों में लम्बी तथा मुलायम घास पायी जाती है|इन शीतोष्णघास के मैदानों को उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में प्रेयरीकहा जाता है |प्रेयरी प्रदेश के अन्तर्गत उन्नत किस्म के गेहूँ तथा मक्के की खेती की जाती है |
- सुपीरियर झील के किनारे विकसित औद्योगिक क्षेत्र को दुलुथ कहा जाता है |मिशिगन झील के पास दो औद्योगिक क्षेत्र गैरी और शिकागो का विकास हुआ है |ईरी झील के समीप डेट्रायट नामक प्रसिद्ध औद्योगिक क्षेत्र का विकास हुआ है |डेट्रायट विश्व में मोटर कार उद्योग के लिए प्रसिद्ध है|
- रियो ग्राण्डे नदी (Rio Grande) मैक्सिको तथा संयुक्त राज्य अमेरिका के मध्य सीमा का निर्धारण करती है | रियो ग्राण्डे नदीमैक्सिको के खाड़ी (Gulf of Mexico) में अपना जल गिराती है |
- ग्रीनलैंड उत्तरी अमेरिका महाद्वीप का ही समुद्र में निकला हुआ भाग है | ग्रीनलैंड दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप है | ग्रीनलैंड पर डेनमार्क का राजनैतिक अधिकार है |
- उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के पश्चिमी तट पर कनाडा से लेकर मैक्सिको तक रॉकी पर्वत श्रेणी का विस्तार है | रॉकी पर्वत श्रेणीविश्व का दूसरा सबसे लम्बा पर्वतश्रेणी है |रॉकी पर्वत श्रेणी की सबसे ऊँची चोटी माउंट एलबर्ट(Mount Elbert) है |दुनिया की सबसे लम्बी पर्वत श्रृंखलादक्षिण अमेरिका महाद्वीप पर स्थित एंडीज पर्वत श्रृंखलाहै |
- अलास्का में स्थित पर्वत श्रेणी को अलास्का रेंज(Alaska Range)कहा जाता है | अलास्का रेंज की सबसे ऊँची पर्वत चोटी का नाम माउंट मैकिनले (Mount Mckinley) है |माउंट मैकिनले (Mount Mckinley) न केवल अलास्का की अपितु यह सम्पूर्ण उत्तर अमेरिका महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी है |
- कनाडा उत्तरी ध्रुव(North Pole) के समीप में स्थित है | कनाडा में शीत ऋतु में अधिकाँश क्षेत्र बर्फ से ढका रहता है किन्तु जब यहाँ ग्रीष्म ऋतु का आगमन होता है, तब यहाँ जमें बर्फ पिघलने लगते हैं जिससे यहाँ स्थायी रूप से झीलों का निर्माण हो गया है |
- कनाडा में स्थित झीलों का उत्तर से दक्षिण की ओर क्रम इस प्रकार है-
- ग्रेट बियर (Great Bear)
- कनाडा के उत्तर में हडसन की खाड़ी (Hudson Bay) स्थित है |
- संयुक्त राज्य अमेरिका में लगभग 50 राज्य स्थित हैं| इसके अलावा अमेरिका में 01 संघीय जिला हैजिसका नाम District of Columbia (DC) है|वाशिंगटनडी०सी० (Washington D.C.)एक संघीय जिला है और अमेरिका की राजधानी है |
- वाशिंगटन डी०सी०चेसापीक की खाड़ी (Chesapeake Bay)पर स्थित है | वाशिंगटन डी०सी० के उत्तर में न्यूयार्क राज्य स्थित है | अमेरिका का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य टेक्सास(Texas) है |
- अमेरिका के पश्चिमी तट पर कैलीफोर्निया राज्य स्थित है|कैलीफोर्निया अमेरिका का सबसे पश्चिमी राज्य है | कैलिफोर्निया राज्य में एक भ्रंशघाटी स्थित है, इसे सैक्रामिंटो सैनजुआकिन घाटी कहते हैं | इसे कैलीफोर्निया की घाटी अथवा सैन एंड्रियास भ्रंश भी कहते हैं | सैन एंड्रियास भ्रंशदुनिया का विनाशकारी भूकम्पीय क्षेत्रों में से एक है |
- कैलीफोर्निया की भ्रंश घाटी में खनिज तेलका विशाल भण्डार स्थित है|अमेरिका में कैलीफोर्निया की घाटी में खनिज तेल का सर्वाधिक भण्डार है इसके अतिरिक्त खनिज तेल का सर्वाधिक दोहन भी यहीं से किया जाता है |
- सैक्रामिंटो सैनजुआकिन से निकाले गये खनिज तेल का शोधन सैन फ्रांसिस्को की तेल शोधनशाला में किया जाता है | सैन फ्रांसिस्को को गोल्डेन गेट (Golden Gate) कहा जाता है |
ब्लाग पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद ;
ब्लॉग अच्छा लगे तो नीचे कमेंट बॉक्स में अपन मत साझा करें और
शेयर करें ✌✌
Follow Facebook or Instagram -
FB - https://www.facebook.com/profile.php?id=100004633174006
Awesome
ReplyDelete👌👌👌👌👌👏👏👏👏
ReplyDeleteSupb
ReplyDeleteGood
ReplyDeleteWah
ReplyDeleteMindblowing
ReplyDeleteAtisunder
ReplyDeleteNahdhdhix
ReplyDeleteExcellent
ReplyDeleteGood luck
ReplyDeleteJabsushdh
ReplyDeleteYagaisbdj
ReplyDeleteGood
ReplyDeleteYsvei
ReplyDeleteKaish
ReplyDeleterz4zt
ReplyDeleteeyeyie
ReplyDelete