मानव भूगोल : प्रकृति एवं विषय क्षेत्र

 

          मानव भूगोल

देशों के अनुसार जनसंख्या का घनत्व, 2006 मानव भूगोल, भूगोल की प्रमुख शाखा हैं जिसके अन्तर्गत मानव की उत्पत्ति से लेकर वर्तमान समय तक उसके पर्यावरण के साथ सम्बन्धों का अध्ययन किया जाता हैं। मानव भूगोल की एक अत्यन्त लोकप्रिय और बहु अनुमोदित परिभाषा है, मानव एवं उसका प्राकृतिक पर्यावरण के साथ समायोजन का अध्ययन। मानव भूगोल में पृथ्वी तल पर मानवीय तथ्यों के स्थानिक वितरणों का अर्थात् विभिन्न प्रदेशों के मानव-वर्गों द्वारा किये गये वातावरण समायोजनों और स्थानिक संगठनों का अध्ययन किया जाता है। मानव भूगोल में मानव-वर्गो और उनके वातावरणों की शक्तियों, प्रभावों तथा प्रतिक्रियाओं के पारस्परिक कार्यात्मक सम्वन्धों का अध्ययन, प्रादेशिक आधार पर किया जाता है। मानव भूगोल का महत्व दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। यूरोपीय देशों, पूर्ववर्ती सोवियत संघ, संयुक्त राज्य अमेरिका तथा भारत के विश्वविद्यालयों में इसके अध्ययन में अधिकाधिक रूचि ली जा रही है। पिछले लगभग ४० वर्षों में मानव भूगोल के अध्ययन क्षेत्र का वैज्ञानिक विकास हुआ है और संसार के विभिन्न देशों में वहाँ की जनसंख्या की आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक उन्नति के लिये संसाधन-योजना में इसके ज्ञान का प्रयोग किया जा रहा है। .


आप amit9795.blogspot.com के द्वारा संचालित ब्लाग पे हैं 👇👇👇👇👇👇👇


मानव भूगोलभूगोल की वह शाखा है जो मानव समाज के क्रियाकलापों और उनके परिणाम स्वरूप बने भौगोलिक प्रतिरूपों का अध्ययन करता है। इसके अन्तर्गत मानव के राजनैतिकसांस्कृतिकसामाजिक तथा आर्थिक पहलू आते हैं। मानव भूगोल को अनेक श्रेणियों में बांटा जा सकता हैजैसे:'
  • आर्थिक भूगोल
  • राजनीतिक भूगोल
  • जनसंख्या भूगोल
  • सांस्कृतिक भूगोल
  • कृषि भूगोल
  • परिवहन भूगोल
  • पर्यटन भूगोल
भूगोल (Geography) वह शास्त्र है जिसके द्बारा पृथ्वी  के ऊपरी स्वरुप और उसके प्राकृतिक विभागों (जैसेपहाड़महादेशदेशनगरनदीसमुद्रझीलडमरुमध्यउपत्यकाअधित्यकावन आदि) का ज्ञान होता है।  प्राकृतिक विज्ञानो के निष्कर्षों के बीच कार्य-कारण संबंध स्थापित करते हुए पृथ्वीतल की विभिन्नताओं का मानवीय दृष्टिकोण से अध्ययन ही भूगोल का सार तत्व है। पृथ्वी की सतह पर जो स्थान विशेष हैं उनकी समताओं तथा विषमताओं का कारण और उनका स्पष्टीकरण भूगोल का निजी क्षेत्र है। भूगोल शब्द दो शब्दों भू यानि पृथ्वी और गोल से मिलकर बना है।
भूगोल एक ओर अन्य शृंखलाबद्ध विज्ञानों से प्राप्त ज्ञान का उपयोग उस सीमा तक करता है जहाँ तक वह घटनाओं और विश्लेषणों की समीक्षा तथा उनके संबंधों के यथासंभव समुचित समन्वय करने में सहायक होता है। दूसरी ओर अन्य विज्ञानों से प्राप्त जिस ज्ञान का उपयोग भूगोल करता हैउसमें अनेक व्युत्पत्तिक धारणाएँ एवं निर्धारित वर्गीकरण होते हैं। यदि ये धारणाएँ और वर्गीकरण भौगोलिक उद्देश्यों के लिये उपयोगी न होंतो भूगोल को निजी व्युत्पत्तिक धारणाएँ तथा वर्गीकरण की प्रणाली विकसित करनी होती है। अत: भूगोल मानवीय ज्ञान की वृद्धि में तीन प्रकार से सहायक होता है:
·         (१) विज्ञानों से प्राप्त तथ्यों का विवेचन करके मानवीय वासस्थान के रूप में पृथ्वी का अध्ययन करता है।
·         (२) अन्य विज्ञानों के द्वारा विकसित धारणाओं में अंतर्निहित तथ्य की परीक्षा का अवसर देता हैक्योंकि भूगोल उन धारणाओं का स्थान विशेष पर प्रयोग कर सकता है।
·         (३) यह सार्वजनिक अथवा निजी नीतियों के निर्धारण में अपनी विशिष्ट पृष्टभूमि प्रदान करता हैजिसके आधार पर समस्याओं का सप्ष्टीकरण सुविधाजनक हो जाता है।
सर्वप्रथम प्राचीन यूनानी  विद्वान इरैटोस्थनिज ने भूगोल को धरातल के एक विशिष्टविज्ञान के रुप में मान्यता दी। इसके बाद हिरोडोटस  तथा रोमन विद्वान स्ट्रैबो तथा क्लाडियस टालमी ने भूगोल को सुनिश्चित स्वरुप प्रदान किया। इस प्रकार भूगोल में 'कहां' 'कैसे 'कब' 'क्योंव 'कितनेंप्रश्नों की उचित वयाख्या की जाती हैं।



आप amit9795.blogspot.com के द्वारा संचालित ब्लाग पे हैं 👇👇👇👇👇👇👇


1.मानव भूगोल : प्रकृति एवं विषय क्षेत्र

  1. आधुनिक मानव भूगोल का जनक किसे माना जाता है
    फ्रेडरिक रेटजेल
  2. भूगोल की आधारभूत शाखा किसे माना जाता है? 
    मानव भूगोल
  3. मानव भूगोल के अध्ययन का केंद्र बिंदु क्या है?
    मनुष्य
  4. जनसंख्या एवं प्राकृतिक संसाधनों की व्युह रचना भूगोल की किस साखा में की जाती है?
    मानव भूगोल
  5. रेटजेल की पुस्तक का नाम लिखिए।(2018)
    "एन्थ्रोपो-ज्योग्राफी"
  6. सैंपल की परिभाषा के तीन बिंदु लिखो ।
    1.चंचल मानव 2.स्थिर पृथ्वी 3.परिवर्तनशील संबंध
  7. भूगोल की शाखाओं के नाम  लिखिए।
    (अ)भौतिक भूगोल        ( ब) मानव भूगोल
  8. हंटिंगटन ने मानव भूगोल के अध्ययन क्षेत्र को कितने वर्गों में बांटा है?
    (i) भौतिक दशाएं       (ii) मानवीय अनुक्रिया
  9. मानव भूगोल के त्रि-संतुलन के घटकों के नाम लिखिए।
    जैविक,अजैविक व सांस्कृतिक घटक
  10. डिकेन व पिट्स की मानव भूगोल की परिभाषा लिखिए।
    "मानव भूगोल में मानव और उसके कार्यों को समाविष्ट जाता है"।
  11. भूगोल का जनक किसे माना जाता है और क्यों ?
    हिकेटियस को! क्योंकि हिकेटियस ने विश्व के बारे में उपलब्ध भौगोलिक ज्ञान को व्यवस्थित किया।
  12. मानव भूगोल की 'फ्रेडरिक रेटजेल' की परिभाषा लिखिए ।
    "मानव भूगोल मानव समाजों और धरातल के बीच संबंधों का संश्लेषित अध्ययन है
  13. मानव भूगोल की 'एलन सैम्पल' की परिभाषा लिखिए
    "मानव भूगोल चंचल मानव और अस्थाई पृथ्वी के बीच परिवर्तनशील संबंधों का अध्ययन है"।
  14. मानव भूगोल की 'विडाल डी ला ब्लास' की परिभाषा लिखिए।
    "मानव भूगोल पृथ्वी को नियंत्रित करने वाले भौतिक नियमों व पृथ्वी पर निवास करने वाले जीवो के मध्य संबंधों के अधिक संश्लेषित ज्ञान से उत्पन्न संकल्पना है"।
  15. नियतिवाद क्या है इसके प्रवर्तक कौन थे ?(2019)
    आदिम मानव समाज व प्रकृति की प्रबल शक्तियों के बीच की अन्योन्य क्रियाओं को नियतिवाद कहा जाता है इसके प्रवर्तक "फ्रेडरिक रैटजल" थे एलन सैंपल इसके कट्टर समर्थक थे 
  16. संभववाद क्या है इसके प्रवर्तक कौन थे ?
    प्राकृतिक शक्तियों की अपेक्षा मानवीय शक्तियों की प्रधानता स्वीकारने वाली विचारधारा संभववाद कहलाती है इसके प्रवर्तक "पाल विडाल डी ला ब्लॉस" थे
  17. भौतिक भूगोल और मानव भूगोल में अन्तर लिखिए
    भौतिक भूगोल में भौतिक पर्यावरण का अध्ययन किया जाता है  जबकि मानव भूगोल में मानव और भौतिक पर्यावरण के बीच सम्बन्धों का अध्ययन किया जाता है 
  18. कालिक अनुक्रम से क्या तात्पर्य है 
    मानव व प्रकृति के मध्य पाये जाने वाले परिवर्तनशील सम्बन्धों का समयानुसार अध्ययन कालिक अनुक्रम कहलाता है 
  19. मानव भूगोल की दार्शनिक विचारधाराओ(1970) के नाम लिखिए।
    1.मानव कल्याण परक विचारधारा 
    2.क्रांतिकारी विचारधारा  
    3.आचरणपरक विचारधारा
  20. मानव कल्याण परक विचारधारा क्या है ?
    लोगों के सामाजिक कल्याण के विभिन्न पक्षों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास से संबंधित विचारधारा मानव कल्याण परक विचारधारा कहलाती है
  21. आचरणपरक/ व्यवहारवादी  विचारधारा क्या है ?
    इस विचारधारा के अनुसार मनुष्य आर्थिक क्रियाएं करते समय केवल आर्थिक लाभ पर ही विचार नहीं करता बल्कि उसके अधिकांश निर्णय यथार्थ पर्यावरण की अपेक्षा आचरण पर्यावरण (मानसिक मानचित्र) पर आधारित होते हैं
  22. मानव भूगोल के उपक्षेत्र / उपशाखाओं के नाम लिखिए।
    1.चिकित्सा भूगोल।              2.कृषि भूगोल
    3.राजनैतिक भूगोल।            4.सांस्कृतिक भूगोल
    5.सामाजिक भूगोल।            6.संसाधन भूगोल 
  23.  क्रांतिकारी विचारधारा क्या है?
    समाज में निर्धनता के कारण, बंधन व सामाजिक असमानता की व्याख्या के लिए कार्ल मार्क्स के सिद्धांत का उपयोग करने वाली विचारधारा क्रांतिकारी विचारधारा कहलाती है इस विचारधारा के अनुसार सामाजिक समस्याओं का सम्बन्ध पूंजीवाद से होता है        
  24. मानव भूगोल किसे कहते हैं ?
    भूगोल की वह शाखा जिसमें पृथ्वी पर मानव के वितरण तथा मानवीय क्रियाकलापों का अध्ययन किया जाता है मानव भूगोल कहलाती है
                                  या
    भूगोल की वह शाखा जिसमें मानव और उसके भौतिक पर्यावरण के मध्य अंतर्संबंधों का अध्ययन किया जाता है मानव भूगोल कहलाती है
  25. नव नियतिवाद / रुको और जाओ विचारधारा क्या है इसके प्रवर्तक कौन थे ?(2019)
    यह विचारधारा नियतिवाद व संभववाद के बीच का मार्ग प्रस्तुत करती है इस विचारधारा के अनुसार न तो प्रकृति का मानव पर पूर्ण नियंत्रण है और न ही मानव प्रकृति पर विजय प्राप्त कर सकता है परंतु प्राकृतिक नियमों का पालन कर मानव प्रकृति पर विजय प्राप्त कर सकता है इसके प्रवर्तक ग्रिफिथ टेलर है
  26. मानव भूगोल के विषय क्षेत्र/ अध्ययन क्षेत्र के पहलू कौन-कौन से हैं? (चित्र)
    1.प्राकृतिक संसाधन
    2.जनसंख्या
    3.समायोजन व प्रादेशिक संगठन
    4.सांस्कृतिक वातावरण
    5.कालिक अनुक्रम
    6.अन्य प्रदेशों से संबंध 
  27. मानव भूगोल की प्रकृति बताइए ।
    मानव भूगोल में मानवीय क्रियाकलापों से संबंधित दृश्यों का अध्ययन किया जाता है अतः मानव भूगोल की प्रकृति में मानवीय क्रियाकलाप केंद्र बिंदु है मानवीय क्रियाकलापों का विकास कहां, कब और कैसे हुआ आदि प्रश्नों को भौगोलिक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करना ही मानव भूगोल की प्रकृति है मानव अपने जैविक, आर्थिक सामाजिक व सांस्कृतिक विकास के लिए वातावरण का किस प्रकार उपयोग करता है एवं वातावरण में क्या-क्या बदलाव लाता है का विश्लेषण मानव भूगोल में किया जाता है अतः मानव भूगोल में मानव व वातावरण के मध्य संबंधों का अध्ययन मानव को केंद्र बिंदु मानकर करता है


आप amit9795.blogspot.com के द्वारा संचालित ब्लाग पे हैं 👇👇👇👇👇👇👇


आर्थिक भूगोल (Economic Geography) मानव भूगोल की एक प्रमुख शाखा है, जिसमें मानव के आर्थिक क्रियाकलापों का अध्ययन किया जाता है।


राजनीतिक भूगोल   मानव भूगोल की वह शाखा है जो राजनितिक निषपत्ति के रूप में सामने आने वाले भौगोलिक स्वरूप और भौगोलिक स्वरूप द्वारा निर्धारित होने वाली राजनीति की प्रक्रियाओं का अध्ययन करता है। परंपरागत रूप से राजनितिक भूगोल में विश्लेषण के लिए त्रिस्तरीय संरचना का उपयोग किया जाता है। इसके अध्ययन के केंद्र में राष्ट्र होता है इसके ऊपर अंतर्राष्ट्रीय संबंधों या भू-राजनीति का तथा निचले स्तर पर स्थानिय क्षेत्रों का अध्ययन किया जाता है। लोग, देश औ्र क्षेत्र के पारस्परिक संबंधों की पड़ताल को सारांश रूप में इस उप-अनुसासन की प्राथमिक चिंताओं के रूप में रेखांकित किया जा सकता है।


जनसंख्या भूगोल   मानव भूगोल की एक प्रमुख शाखा हैं। इसमें स्वंय मानव की जनसंख्या, लोगो का वितरण, आयु संंरचना, घनत्व, लिगं अनुपात , अस्थानांतरण, व्यावसायिक संरचना तथा उनके आवासों का अध्ययन किया जाता हैं।


सांस्कृतिक भूगोल मानव भूगोल की एक प्रमुख शाखा और इसके अन्तर्गत विश्व में पाई जाने वाली विभिन्न संस्कृतियों का पर्यावरण के साथ-साथ उनके सम्बन्धों को ध्यान मे रखकर तथा वितरण-प्रतिरुप को दर्शाते हुए वैज्ञानिक अध्ययन किया जाता हैं। सांस्कृतिक भूगोल मानव कि संस्कृति का अध्ययन करता है।



कृषि भूगोल

इसमें प्राथमिक क्रियाओं का अध्ययन किया जाता है इसमें खाद्य फसलों की उत्पत्ति, विकास एवं उनके उपभोग के अध्ययन के साथ-साथ भूमि, मिट्टी, उर्वरक, श्रम, जलवायु आदि तत्वों का अध्ययन भी किया जाता । तथा मानव की की उन मूलभूत आवश्यकताओं का अध्ययन किया जाता है। जिसको कृषि के माध्यम से उतपन्न किया जाता है।





ब्लाग पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद ;
ब्लॉग अच्छा लगे तो नीचे कमेंट बॉक्स में अपन मत साझा करें और 
शेयर करें ✌✌ 


Follow Facebook or Instagram -


FB - https://www.facebook.com/profile.php?id=100004633174006


Instagram - I'm on Instagram as @amit979500. Install the app to follow my photos and videos. https://www.instagram.com/invites/contact/?i=1x4xvqahfctqk&utm_content=3mkl8bd 









Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

वर्णमाला (Alphabet)

❇️ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी ♦️