पहले हम जानेगें वर्णमाला से भाषा का निर्माण कैसे होता है- भाषा संस्कृत के 'भाष्' शब्द से बना है | भाषा का अर्थ है बोलना | वाक्य से छोटी इकाई उपवाक्य, उपवाक्य से भी छोटी इकाई पदबंध, पदबंध से छोटी इकाई पद( जिसे पद भी कहा जाता है), पद से छोटी इकाई ध्वनि या वर्ण है | जैसे- काम शब्द में २ अक्षर (का म) एवं ४ वर्ण (क् आ म् अ) हैं | वर्णमाला वर्ण : भाषा की सबसे छोटी इकाई ध्वनि या वर्ण है | ध्वनि को हम उच्चारित करते हैं और वर्ण लिखित रूप है | वर्णमाला : वर्णों के व्यवस्थित समूह को 'वर्णमाला' कहते हैं | हिन्दी में वर्णमाला को दो रूपों में गिनती होती हैं - १ - उच्चारण के स्थान पर- ( 10 स्वर 35 व्यंजन ) २ - लेखन के आधार पर- 52 वर्ण ( 13 स्वर 35 व्यंजन 4 संयुक्त व्यंजन ) है | स्वर : अ आ इ ई उ ऊ (ऋ) ए ऐ ओ औ (अं ) (अ:) ...
मानव भूगोल देशों के अनुसार जनसंख्या का घनत्व, 2006 मानव भूगोल, भूगोल की प्रमुख शाखा हैं जिसके अन्तर्गत मानव की उत्पत्ति से लेकर वर्तमान समय तक उसके पर्यावरण के साथ सम्बन्धों का अध्ययन किया जाता हैं। मानव भूगोल की एक अत्यन्त लोकप्रिय और बहु अनुमोदित परिभाषा है, मानव एवं उसका प्राकृतिक पर्यावरण के साथ समायोजन का अध्ययन। मानव भूगोल में पृथ्वी तल पर मानवीय तथ्यों के स्थानिक वितरणों का अर्थात् विभिन्न प्रदेशों के मानव-वर्गों द्वारा किये गये वातावरण समायोजनों और स्थानिक संगठनों का अध्ययन किया जाता है। मानव भूगोल में मानव-वर्गो और उनके वातावरणों की शक्तियों, प्रभावों तथा प्रतिक्रियाओं के पारस्परिक कार्यात्मक सम्वन्धों का अध्ययन, प्रादेशिक आधार पर किया जाता है। मानव भूगोल का महत्व दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। यूरोपीय देशों, पूर्ववर्ती सोवियत संघ, संयुक्त राज्य अमेरिका तथा भारत के विश्वविद्यालयों में इसके अध्ययन में अधिकाधिक रूचि ली जा रही है। पिछले लगभग ४० वर्षों में मानव भूगोल के अध्ययन क्षेत्र का वैज्ञानिक विकास हुआ है और संसार के विभिन्न देशों में व...
State & Capital(राज्य और राजधानियाँ) (विश्व का मानचित्र) भारत की राज्य और राजधानी जानने से पहले हम जानेगें भारत की स्थिति के बारे में जैसे की वह विश्व के नक्शे पे उसकी स्थिति क्या है तो चलिये जानते हैं - * भारत उत्तरी गोलार्द्ध में 8°4'-37°6' उत्तरी अक्षांश और 68°7'-97°25' पूर्वी देशांतर के बीच स्थित है | सम्पूर्ण भारत का अक्षांशीय विस्तार 6°.4'-37°6' उत्तरी अक्षांश के मध्य है | भारत का क्षेत्रफल 32 लाख 87 हजार 263 वर्ग किमी० है | क्षेत्रफल की दृष्टिकोण से भारत विश्व का 7वॉ सबसे बड़ा देश है, जबकी जनसंख्या के दृष्टिकोण से विश्व का दुसरा सबसे बड़ा देश है | क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत से बड़े छः देश है - रूस, कनाडा, चीन, सं. रा. अमेरिका, ब्राजील एवं आस्ट्रेलिया | भारत का क्षेत्रफल सम्पूर्...
Nice movies
ReplyDelete